बुलन्दशहर
सर्वेश वर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री
समर्थकों में दौड़ गई खुशी की लहर ,आवास पर पहुंच कर दी बधाई

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नगर निवासी सर्वेश वर्मा को प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने जिला महिला मोर्चा कार्यसमिति में शामिल करते हुए जिला मंत्री मनोनीत किया है उनके इस मनोनयन से उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके टीचर कालोनी स्थित आवास पर पहुंच कर बधाई दी। सर्वेश वर्मा ने सभी का मूंह मीठा कराया।
भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा सर्वेश वर्मा की मेहनत और ईमानदारी रंग लाई। जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा की संस्तुति पर उन्हें प्रदेश नेतृत्व ने जिला मंत्री पद नवाजा है। सर्वेश वर्मा की इस नियुक्ति से अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ जिले की सभी विधानसभा सीटों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशा जताई जा रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






