छटाई के नाम पर पेड़ों का कत्लेआम, आखिर कब जागेगा प्रशासन?
ट्री मैन त्रिमोहन मिश्रा ने जताई चिंता, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग

आगरा: ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में पेड़ों की छटाई के नाम पर कथित रूप से अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है। पर्यावरण कार्यकर्ता ट्री मैन त्रिमोहन मिश्रा ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जब लोग अपने घरों के आसपास हो रहे प्रकृति के विनाश के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तो पर्यावरण संरक्षण की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या छटाई के नाम पर पूरे पेड़ को नष्ट कर देना उचित है? क्या संबंधित अनुमति और नियमों की जानकारी लिए बिना पेड़ों को काटा जा सकता है?
ट्री मैन ने प्रशासन से मामले की जांच, दोषियों पर नियमानुसार जुर्माना और जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “प्रकृति अपने संतुलन को फिर स्थापित कर लेगी, लेकिन यदि इंसान ने समय रहते अपनी सोच नहीं बदली, तो मानव अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो जाएगा। पेड़ बचेंगे, तभी जीवन बचेगा।”






