पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त कर दुकानदारों को चेताया
सड़क पर सामान लगाने पर होगी कठोर कार्रवाई

औरंगाबाद (बुलंदशहर)थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने कस्बे में पैदल गश्त कर दुकानदारों को अपने सामान को बिजली के पोलों के पीछे लगाने का आग्रह करते हुए सड़क पर सामान लगाने पर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस की गश्त के दौरान व्यापारी नेता और गणमान्य लोग भी साथ रहे,

शांति समिति की बैठक के पश्चात थाना प्रभारी सुखवीर सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह ने पुलिस टीम और गणमान्य लोगों को साथ लेकर बाजारों में पैदल गश्त करते हुए दुकानदारों से कस्बे को जाम मुक्त रखने की अपील की । उन्होंने व्यापारियों को बाजारों को जाम मुक्त रखने में बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की चेतावनी भी दी। पुलिस वाहन से लाउडस्पीकर पर भी पुलिस ने घोषणा कर सख्त चेतावनी दी। शिवकुमार गुप्ता तरसेम गूर्जर शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती जाने आलम नईम कुरैशी,अज़ीम शाहिद आदि दर्जनों गणमान्य लोग भी पुलिस गश्त के दौरान साथ रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






