कैप्टन मनोज पाण्डेय मैमोरियल निबंध प्रतियोगिता संपन्न
अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में गुरुवार को कैप्टन मनोज पाण्डेय मैमोरियल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने मां सरस्वती , मां भारती, एवं कैप्टन मनोज पाण्डेय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय देश और सैन्य शक्ति का गौरव है। कैप्टन मनोज पाण्डेय ने गंभीर रूप से घायल होने के पश्चात भी अपने साथियों का मनोबल बढ़ाते हुए अभियान को आगे बढ़ाया। जुलाई 1999में उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमें अपने शहीदों की शहादत पर गर्व है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को दो विषयों “भारत की बाहृय और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका”” तथा आपरेशन सिन्दूर: आतंक वाद के खिलाफ भारत का जबाब” में से किसी एक पर निबंध लेखन करने का लक्ष्य दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं एन सी सी अधिकारी डॉ रामजी द्विवेदी ने सभी केडेट्स को अपने मौलिक विचार लिखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि युवाओं में राष्ट्रीय सुरक्षा,देश की एकता एवं अखंडता तथा समसामयिक राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केडेट्स की रचनात्मकता, लेखन क्षमता और तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती हैं।
केडेट्स ने सार्थक विचार लिखने में खासी रूचि दिखाई। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






