शिरोमणि श्री महाराजा अग्रसेन जी का 5150 वां जन्मोत्सव बहुत ही सुन्दर भजन संध्या श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री महाराजा अग्रसेन धर्मशाला रबूपुरा ग्रेटर नोएडा में महिला, बच्चों, पुरुषों ने काफी संख्या में भाग लेकर किया पूजन

दनकौर: शिरोमणि श्री महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा वैश्य समाज के नेता व वरिष्ठ समाजसेवी सुनील तायल ने वैश्य समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन वैश्यों के पितामह थे प्राचीन ग्रंथो के मान्यता अनुसार इनका जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की 34 वीं पीढ़ी में सूर्यवंशी क्षत्रिय कुल के प्रताप नगर के महाराजा बल्लभ सेन के घर द्वापरयुग के अंतिम काल और कलयुग की प्रारंभ में लगभग 5150 वर्ष पूर्व हुआ था । श्री महाराजा अग्रसेन ( वैश्य )जाति के संस्थापक ही नहीं बल्कि एक महान पुरुष थे जिन्होंने भगवान श्री राम श्री कृष्णा श्री महात्मा बुद्ध और श्री महावीर स्वामी जी की भांति अपना सारा जीवन त्याग, तपस्या ,प्रेम भाईचारा,व मर्यादाओं में समर्पित कर दिया तथा हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर अनुसरण करना चाहिए ।
श्री महाराजा अग्रसेन एक महान कर्म योगी थे जिन्होंने सभी के लिए समृद्धि की कामना की स्वराज और समाजवाद के अनुयाई जिन्होंने समतावादी समाज सुनिश्चित करने के लिए तथा राष्ट्र निर्माण के लिए₹1 में एक ईंट के महामंत्र के साथ समाजवाद को मजबूत करने का कार्य किया ।
भानुकुल दिवाकर , हरिप्रिया श्री महालक्ष्मी जी के अनन्य भक्त, परम भागवत, वैदिक साम्यवाद के प्रवर्तक, नाग वंश के जमाता , महाप्रतापी युग पुरुष तपस्वी व महादानी, वैश्य शिरोमणि अग्रोहा- अधिपति महाराजाधिराज, समाजवाद के प्रथम प्रणेता श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन जी महाराज के 5150 वें जन्मोत्सव की सभी को बधाई दी और बताया कि श्री महाराजा अग्रसेन जी ने 108 वर्षों तक राज्य किया उन्होंने जिन जीवन मूल्यों को ग्रहण किया इनमें परंपरा एवं प्रयोग का संतुलित संमजस्य मिलता है उन्होंने एक और हिंदू धर्म ग्रंथो में क्षत्रिय रावण के लिए निर्देशित कर्म क्षेत्र को स्वीकार किया तथा दूसरी ओर देश काल के परिपेक्ष में नए आदर्श स्थापित किए ।
एक फूल कभी दो बार नहीं खिलता,
मानव जन्म बार-बार नहीं मिलता,
यूं तो जन्म मिल जाते हैं हजारों ,
पर ” अग्र- कुल ” में जन्म हर बार नहीं मिलता ।
छाती ठोककर कहिए ,
कि हम बनिए हैं ,
हम लाला है, हम सेठ हैं, हम सर्वश्रेष्ठ हैं ,
हम भामाशाह है,
हम महाराज श्री अग्रसेन जी के वंशज अग्रवंशी है
श्री महाराजा अग्रसेन जी की जय हो ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुभाष चंद्र सिंघल जी, ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की , उनके साथ श्री प्रमोद मित्तल जी , श्री उमेश चंद्र गर्ग जी , श्री चंद्र प्रकाश जैन जी, श्री चंद्र प्रकाश मंगल जी, श्री राकेश बंसल जी श्री विनोद तायल जी रनहेरा, आदि मौजूद रहे , 
श्री महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव समिति के श्री रजत सिंघल जी, श्री रोहित गर्ग जी, शैलेंद्र तायल जी , संजय गर्ग जी , इकू मित्तल जी, राजू बाबा पूर्व सभासद, प्रमोद अग्रवाल जी एडवोकेट , मुकेश सिंघल पूर्व सभासद, पवन मित्तल जी, जितेंद्र गर्ग जी एडवोकेट, आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा ।
भजन संध्या का कार्यक्रम शिवम शर्मा एंड पार्टी द्वारा बहुत ही सुंदर किया गया जिसमें उन्होंने खाटू श्याम बाबा , बांके बिहारी , राधा रानी के संगीतमय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम की रात तक चला बहुत ही सुंदर प्रस्तुति रही ।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में एक और विशेष आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर कार्य लग्न तथा कर्मठता से किया गया ” युव गर्ग ” व “कुश मित्तल ” ने किया इन दोनों बच्चों की कार्य कुशलता को देखते हुए कमेटी द्वारा उन्हें सम्मान प्रतीक “स्मृति चिन्ह ” देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की ।
श्री महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव कार्यक्रम में वैश्य समाज रबूपुरा के समस्त परिवारों से बच्चों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ साथ देहात क्षेत्र के रौनीजा, रामपुर, रनहेरा, नगला जहानू, नगला भटौना आदि गांवों के भी वैश्य परिवारों समेत उपस्थित रहे ।
श्री महाराजा अग्रसेन परिवार ट्रस्ट रजिस्टर्ड के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग जी द्वारा जन्मोत्सव कमेटी के सदस्यों रजत सिंघल, शैलेंद्र तायल, रोहित गर्ग,इकू मित्तल को प्रवीण बंसल चौकणात, विवेक जैन, प्रमोद अग्रवाल एडवोकेट, जितेंद्र गर्ग एडवोकेट आदि ने पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।






