भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा:आज सोमवार को भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक ग्राम भूननातगा में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के आवास पर हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने की तथा बैठक का संचालन जिला मंत्री डॉ. उमेश शर्मा जी ने किया व बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग ने आगामी 3 वर्षों के सदस्यता अभियान की शुरुआत ₹10 की रसीद कटवाकर की। उनके पश्चात प्रांत सह महिला प्रमुख बहन अर्चना त्यागी ने रसीद कटवाकर शुरुआत की एवं ग्राम के अनेकों बुजुर्ग ग्रामीणों ने भारतीय किसान संघ की सदस्यता ग्रहण की।
अनुराग जी भाई साहब ने पांच गांव गोद लेने वाले जिला कार्यकारिणी एवं खंड कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की जानकारी ली एवं उन्हें प्रोत्साहित किया। बहन अर्चना त्यागी ने सक्रिय कार्यकर्ता बनाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उसके पश्चात जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने बैठक का समापन किया। सभी कार्यकर्ताओं को रसीद बुक बांटी गई।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र कौशिक , जिला मीडिया प्रभारी राहुल वत्स , जिला युवा प्रमुख गजेंद्र , जिला सह युवा प्रमुख मनोज , जिला कार्यकारिणी सदस्य देशराज नेताजी, रामअवतार सोलंकी, भगवत प्रसाद शर्मा, हरबीर सिंह कुशवाहा, जेवर खंड अध्यक्ष दीपक नंबरदार, दादरी खंड अध्यक्ष सरवन और बिसरख खंड अध्यक्ष बीणा एवं सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर-भगवत प्रसाद शर्मा






