दनकौर

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

दनकौर :आज राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक दनकौर खेड़ा देवता मंदिर पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता डॉ अजय शर्मा जिला अध्यक्ष इंडियन हेल्थ लाइन ने की ओर संचालन संदीप तवर जिला महामंत्री अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने की ,

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष त्रिलोक गुर्जर नवादा ने कहा कि 17 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉक्टर भाई प्रवीण तोगड़िया जी के ग्रेटर नोएडा आगमन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद किया गया और हरिद्वार में लगने वाले कुंभ में संगठन के द्वारा 30 लाख लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था मैं जिले की सहभागिता पर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा की सामाजिक कार्य समाज के सहयोग से ही पूर्ण होते हैं

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री गौरव नागर ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए दनकौर निवासी देवा योगी को दनकौर नगर गौरक्षक प्रमुख व अनुज योगी को दनकौर नगर उप गौरक्षक प्रमुख मनोनीत किया गया है

हरमीत चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकर्ता संगठन की नीति ओर विचार धारा को जनजन तक पहुंचाकर संगठन में निष्ठा पूर्ण देश धर्म गौ माता की रक्षा सुरक्षा का कार्य करते रहेंगे

इस मौके पर अमित प्रजापति नगर अध्यक्ष दनकौर राष्ट्रीय बजरंग दल, तरुण पवार, यश कुमार,सागर, रितिक नागर, सूरज सेनी, आर्यन योगी, प्रशांत चौधरी, संदीप सेनी सहित दर्जनों लोगों ने बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!