गाजियाबाद

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बजरिया व्यापार मंडल की नई इकाई का किया गठन, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

गाजियाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में बजरिया क्षेत्र में नई इकाई बजरिया व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस गठन के माध्यम से क्षेत्र के व्यापारियों को संगठित कर व्यापारियों की समस्याओं को उठाने एवं व्यापारी हितों में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

नई इकाई में योगेंद्र जग्गू को अध्यक्ष, रितेश कसाना को महामंत्री, विनोद गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राकेश कोरी को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य शहर के प्रत्येक बाजार एवं क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट करना, व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना तथा व्यापारी हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाना है। संगठन लगातार विभिन्न बाजारों में इकाइयों का गठन कर व्यापारी एकता को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे और संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद व्यापारी एकता, सम्मान एवं अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।

रिपोर्टर राहुल कंसल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!