नोएडा

एक्सोटिका फ्रेस्को AOA ने मेंटेनेंस एवं सिक्योरिटी टीम के 15 सदस्यों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

नोएडा: एक्सोटिका फ्रेस्को AOA द्वारा सोसायटी के मेंटेनेंस एवं सिक्योरिटी विभाग के कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए आज एक रिवार्ड्स एंड रिकग्निशन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के रखरखाव एवं निवासियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 15 टीम सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कविता कुमार राजेश, अध्यक्ष, एक्सोटिका फ्रेस्को AOA ने कहा, “हमारी मेंटेनेंस और सिक्योरिटी टीमें सोसायटी की रीढ़ हैं। इनके समर्पण और मेहनत से ही निवासियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल पाता है। यह सम्मान उनके योगदान के प्रति हमारी कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रयास है।”

सुरोजित दासगुप्ता, महासचिव, एक्सोटिका फ्रेस्को AOA ने कहा, “एक सुव्यवस्थित सोसायटी के निर्माण में उन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो प्रतिदिन पर्दे के पीछे रहकर पूरी निष्ठा से काम करते हैं। अच्छे कार्यों को पहचानना और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है। सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई।”

समारोह में AOA बोर्ड के सदस्य जगदीप सिंह, निशांत कटोच, तनय सिंह, ज्योति श्रीवास्तव एवं आशीष अवस्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा निवासी सैयद अहसान अख्तर, कुनाल जुइत्शी एवं एम. एल. अग्रवाल, एस्टेट मैनेजर अमित कुमार तथा AOA ऑफिस मैनेजर दीपक भारद्वाज सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

यह पहल कर्मचारियों के योगदान को पहचानने, उनका मनोबल बढ़ाने तथा सोसायटी में सम्मान, प्रोत्साहन और टीम भावना की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में AOA का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!