दनकौर

जाम से लोग परेशान रोजाना लगता है यहाँ जाम 

जहांगीरपुर:जहाँगीरपुर-जेवर मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी इस मार्ग पर जबरदस्त जाम लग गया, जिससे लोग घंटों परेशान रहे।

जहाँगीरपुर-जेवर मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान रखना, ठेले-खोमचे लगाना और सड़क किनारे अवैध पार्किंग करना अब आम बात हो गई है। अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई आधी रह गई है।

यही कारण है कि थोड़े से भी वाहनों के दबाव में पूरा मार्ग जाम हो जाता है। बाइक, कार, बस, ट्रक, ट्रैक्टर सभी जाम में फंसे नजर आए और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम में स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हुए। बच्चों की स्कूल बसें जाम में फंसी रहीं। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। दुकानदारों का भी कहना है कि जाम के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जहाँगीरपुर-जेवर मार्ग पर लगे अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाए। लोगों का कहना है कि अगर अतिक्रमण हट जाए तो जाम की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और विकराल हो जाएगी जाम को हटाने मे चौकी पुलिस को काफ़ी मस्सकत करनी पड़ी,

रिपोर्टर कृष्णा वत्स

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!