बागपत

ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिटोरा में श्रीचन्द शर्मा के समर्थन में भव्य समारोह आयोजित

बागपत (उत्तर प्रदेश) आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जनपद बागपत में राजनीतिक एवं शैक्षिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जनपद बागपत के प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन की ओर से ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घिटोरा में मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी एवं एमएलसी विधायक श्रीचन्द शर्मा के समर्थन में भव्य स्वागत एवं समर्थन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के अनेक विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया और आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में श्रीचन्द शर्मा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। समारोह के आयोजक ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामकुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य मुकेश सिंघल रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माला एवं पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में श्रीचन्द शर्मा के साथ खड़े रहने की बात कही और आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में उनके समर्थन का भरोसा जताया। समारोह में एमएलसी विधायक श्रीचन्द शर्मा ने बागपत के प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन द्वारा उनके पक्ष में व्यक्त किए गए समर्थन और विश्वास के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “जनपद बागपत के प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन द्वारा मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन में मेरे पक्ष में व्यक्त किए गए समर्थन एवं विश्वास से मैं अभिभूत हूं। कहा कि आप सभी का यह स्नेह मेरे लिए अमूल्य है और में आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूॅं। कार्यक्रम में बागपत विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, एसोसिएशन अध्यक्ष परमेंद्र, प्रोफेसर एसोसिएशन के सचिव प्रमोद चौधरी, संरक्षक दिनेश गुप्ता, राजीव शर्मा, सतीश कौशिक, वीरेंद्र यादव, यशवीर नागर, प्रवीण बैसोया, वेद सिंह प्रधान, महक सिंह हुड्डा, सुधीर, मुकेश कुमार, अनिल शर्मा और कर्मवीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन ब्रिजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जॉनी शर्मा, मोहन, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पुरुषोत्तम पवार, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रमुख, शिव कुमार त्यागी, राजकुमार चौधरी, जगत सिंह भाटी, निर्मल शर्मा, महेंद्र पवार एवं कुलदीप पंवार सहित पार्टी के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक रामकुमार शर्मा ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सचिन शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, मनवीर, नवीन चौधरी, आदित्य शर्मा, धर्मेन्द्र, अभिनव, रिंकू, हर्ष, नवीन, ध्रुव, प्रवीन, प्रतिभा, विभा, रिंकी, अंजलि, काजल, कनक, निधि, मौसम, हर्षिता, शैली, राखी, कुशमी, सीमा शर्मा, मेघा सिंघल, पायल, सारिका, बलीचन्द, पप्पी प्रधान एवं राजीव के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!