बुआ के घर सो रही दलित नाबालिग से जबरन घर में घुसकर युवक ने किया रेप
मामला दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी को भेजा जेल

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में जबरन घुस कर वहां सो रही एक पंद्रह वर्षीय बालिका से जबरन मूंह काला किया। मामला दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी युवक को बन्दी बना कर जेल भेज दिया। पीड़िता को मैडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
बुलंदशहर साठा मौहल्ला निवासी एक दलित पंद्रह वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी बुआ के घर गांव पसौली में रहने आई हुई थी। गांव निवासी एक युवक ने बीती रात जबरन घर में घुसकर सो रही बालिका को दबोचने के बाद दूसरे कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ रेप किया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो बचकर भाग निकला। पीड़िता ने बुआ के साथ लखावटी चौकी पहुंचकर आप बीती सुनाई। मामला दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी नितिन निवासी ग्राम पसौली को लखावटी मोड़ पर दबोच लिया और जेल भेज दिया । थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि बालिका को मैडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






