पत्नी के मायके से ना लौटने से ख़फ़ा युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने मायके गई अपनी पत्नी को गांव वापस लौट आने के लिए फोन किया लेकिन उसकी पत्नी वापस नहीं लौटी जिससे ख़फ़ा हो उसने खुदकुशी कर ली है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनौरा में नानक जाटव का लगभग 30 वर्षीय पुत्र पुनीत जो कि गांव में ही खेती-बाड़ी करता है अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मुकेश की सूचना पर पुलिस तत्काल गांव पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुनीत की पत्नी लगभग एक पखवाड़े पूर्व अपने मायके चली गई थी। पुनीत ने सोमवार की सायं फोन कर पत्नी से गांव वापस आने को कहा लेकिन पत्नी वापस नहीं लौटी। गुस्से में पुनीत ने टीन शेड के पाइप में चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक शराब का आदि बताया जाता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






