किसान मंच

भाकियू (भानू )की मीटिंग लडपुरा गांव में हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा:भारतीय किसान यूनियन भानू की मीटिंग लडपुरा गांव में आयोजित हुई , जिसकी अध्यक्षता छिददासिंह ने की,व संचालन अंकित वर्मा ने किया।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने यूनियन पदाधिकारियों का बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया ।इस अवसर पर जनपद के किसानों की मुआवजा,प्लाट, आबादी,युवाओं के रोजगार आदि समस्याओ को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजबसिंह कसाना ने बताया कि भानू संगठन एक बङा संगठन है तथा किसानों व मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहता है,

राष्ट्रीय प्रवक्ता व जिलाप्रभारी मास्टर महकार नागर ने बताया कि आज जिस तरह के हालात हैं ऐसे में हम सबको एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों के लिए खुद संघर्ष करना होगा ,मंहगाई, व बेरोजगारी चरम पर है शिक्षा व चिकित्सा आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही है।यदि आज हमने आवाज बुलंद नहीं की तो,आने वाली पीढी हमें माफ नहीं करेगी।इसलिए जनमानस को आंदोलन में उतरना पङेगा, बहुत जल्द संगठन एक बङे आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने जा रहा है जिसमें आप सभी की मजबूती के साथ उपस्थिति भविष्य की पटकथा लिखेगी।इसके साथ ही संगठन विस्तार भी हुआ जिसमें विनोद शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, इसके अलावा गौरव,राहुल,जगरेश, अंकित, शिवकुमार, मुकेश, सतीश आदि को तहसील सदर,व ब्लाक स्तरीय जिम्मेदारी दी गई सभी ने निष्ठापूर्वक साथ निभाने का संकल्प लिया और ग्रामवासियों ने संगठन के संघर्ष में साथ देने का वचन दिया।

इस मौके राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजबसिंह कसाना,राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, एनसीआर प्रमुख सत्यवीर मुखिया,अशोक ठाकुर, सोनू पहलवान, पं बबलू शर्मा ,डा सैय्यद, श्रीपाल भाटी,पं चंद्रभान शर्मा,सतपाल मास्टर, श्याचन्द भाटी,राजपाल भाटी,महेंद्र भाटी,जयभगवान शर्मा,मनोज शर्मा,सुनील भाटी,बेगराज भाटी,सुरेन्द्र शर्मा आदि सैकडों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!