दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) काॅलेज दनकौर में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दनकौर:आज दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) काॅलेज, दनकौर में पुस्तकालय दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर तथा डाॅ0 एस0 रंगनाथ जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर ज्ञान, अध्ययन व पढ़न-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन डाॅ0 शिखा रानी ने किया। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने अपने सम्बोधन में पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डाॅ0 एस0 रंगनाथन के जन्मदिवस को ही पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया जाता है और कहा कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए एवं पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती है व पुस्तकालय महाविद्यालय की आत्मा होती है। पुस्तकें केवल ज्ञान का साधन नहीं है बल्कि विचारों की गहराईयों तक पहुँचाने की सीढ़ी है।

इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तक प्रेम और शोधशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है। आयोजन में उपस्थित सभी गणमान्यों एवं प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं एवं छात्र/छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार साझा किये।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डाॅ0 रश्मि गुप्ता उपप्राचार्या, डाॅ0 देवानन्द सिंह विभागाध्यक्ष कला विभाग, डाॅ0 प्रीति रानी सैन विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग, श्रीमती शशी नागर विभागाध्यक्ष बी0बी0ए0/बी0सी0ए0 विभाग, डाॅ0 रश्मि जहाँ विभागाध्यक्ष, बी0एड0 विभाग, डाॅ0 कोकिल, डाॅ0 नाज परवीन, डाॅ0 प्रशान्त कन्नौजिया, डाॅ0 अज़मत आरा, डाॅ0 राजीव उर्फ पिन्टू, डाॅ0 निशा शर्मा, डाॅ0 अनुज कुमार भड़ाना, डाॅ0 सूर्य प्रताप राघव, कु0 काजल कपासिया, डाॅ0 नीतू सिंह, श्री चन्द्रेश कुमार त्रिपाठी, श्री करन नागर, श्री बिजेन्द्र सिंह, श्री विनीत कुमार, श्री अंकित कुमार, श्री रनवीर सिंह, श्री ज्ञानप्रकाश, छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!