दनकौर

सामान्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान विषय पर सामाजिक-अकादमिक महत्व की कार्यशाला का हुआ आयोजन

दनकौर:आज  रसायन विज्ञान विभाग, एम. एम. एच. कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद के ऑडोटोरियम में सामान्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान विषय पर सामाजिक-अकादमिक महत्व की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सामान्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के लिए हाथों-हाथ सीखने का अवसर प्रदान करना और स्वास्थ्य पर उनके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना रहा।

इस कार्यशाला में सभी सभागियों द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी का सुरक्षित खाद्य उत्पादों के लिए दिशा निर्देशन किया गया। सभी ने मूल्यवान अनुभवी शिक्षा प्राप्त की हैं। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आशुतोष राय जी मुख्य अथिति के रूप में मंच पर मौजूद रहे। वही जनपद के अन्य सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उनके साथ मोनिका गुप्ता, बसंत गुप्ता, मीरा सिंह, दर्पण कुमार, प्रमोद वर्मा और देवांश चतुर्वेदी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्य क्रम के मुख्य आयोजन सचिव डॉ. राजपाल त्यागी और श्री हरिदत्त शर्मा ने कार्य शाला की बहुत व्यवस्थित तैयारियां की जिसका परिणाम था लगभग 300 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया जिसमेंं श्री द्रोणाचार्य पी .जी . कॉलेज की छात्राएं प्रबंधक एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स जी के दिशा -निर्देशन में डॉ० रश्मि गुप्ता के साथ एम . एम . एच . कॉलेज, गाजियाबाद में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्षा प्रो. स्मृति रायजादा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं ने ओपन थिएटर मे वैन में प्रतिभागियों द्वारा दिये गए सैंपलस का वैज्ञानिक टीम के द्वारा वैन में लगे उपकरणों के माध्यम से परीक्षण करना भी सीखा।

प्रशिक्षण हेतू मोबाईल वैन मे सभी सैंपल की परिक्षण के लिए उपकरण उपलब्ध थे जिसके कारण सभी प्रतिभागीयों ने प्रशिक्षण मे सक्रिय सहभागिता की। एन. सी. आर. के विभिन्न हिस्सों से छात्र, छात्राएं, शिक्षक विभिन्न महाविधालय से सहभागिता करने कार्यशाला में पहुँचे । इस कार्यक्रम में एम. एम. कॉलेज, मोदीनगर, आर. जी. कॉलेज मेरठ, विद्यावती कालेज, डीएवी कालेज मुजफ्फरनगर, बी एस कालेज कानपुर, लखनऊ विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, आई.आई.टी दिल्ली, सहित एनसीआर के शिक्षक और ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा के विभिन्न महाविद्यालयों के विधार्थी और शिक्षकगण इस महत्वपूर्ण अकादमिक आयोजन का हिस्सा बनें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!