सी सी रोड में भृष्टाचार का तड़का ,रोड़ी नाममात्र को रेत का बोलबाला सीमेंट नाममात्र का
ठेकेदार मस्त अधिकारी बेखबर

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नगर पंचायत द्वारा बनवाई जा रही सी सी रोड में भृष्टाचार बुरी तरह हावी है। निर्धारित स्टीमेट को ताक पर रखकर दो से तीन इंच रोडी डालकर बालू रेत से सी सी रोड बनाई जा रही है
सीसी रोड में सीमेंट निर्धारित मानकों के अनुसार ना होकर बहुत कम मात्रा में प्रयुक्त किया जा रहा है। नागरिकों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने पर अवर अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने की बात कही।
एक तरफ प्रदेश सरकार कस्बे की दशा सुधारने की गरज से नगर पंचायत औरंगाबाद को करोड़ों रुपए आवंटित करते नहीं थक रही दूसरी ओर अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी धन का दुरूपयोग ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है। कस्बे में ताज़ा तरीन मामला वार्ड 13 में अर्जुन दिवाकर के मकान से वाल्मीकि चौक तक सी रोड निर्माण कार्य का सामने आया है। इस निर्माण कार्य में अव्व्ल की बजाय दोयम सोयम ईंटों का प्रयोग कर नाली निर्माण किया गया है। नालियों में सीमेंट मसाला बहुत कम लगाया गया है। सी सी रोड निर्माण में घपले कमीशनखोरी भृष्टाचार की हद हो गई। मौहल्ले वालों ने 17 परात रेत और एक परात सीमेंट निर्मित मसाला प्रयुक्त होता देख जागरुकता का परिचय देते हुए अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार को स्थिति से अवगत कराया। अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत देते हुए जे ई से निर्माण कार्य की सुचारू रूप से देखभाल करने की बात कही।
मौहल्ले वालों ने बताया कि इस निर्माण कार्य में किसी भी मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते सी सी रोड जल्द खराब हो जाने की आशंका है।
अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों के अनुसार कार्य नहीं किए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






