राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह , प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना का तिलक भाटी ने किया जोरदार स्वागत

दनकौर:आज को तिलक भाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह एवं प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना जी का जोर दार स्वागत खेरली नहर दनकौर पर किया । तिलक भाटी जी को पदोन्नति करते हुए उनको प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप जी ने खेरली नहर पर बीकेयू भानु के कार्यालय का भी उद्घाटन किया । ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसान क्रांति दल से उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए भी घोषणा की,
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने कहा कि चुनावों के समय हर पार्टी के एजेंडा में किसान होता है इसके बाद सबसे ज्यादा शोषण किसान का ही होता है भूमि अधिग्रहण के नाम पर जमीन ले ली गई, अब 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर,10% आवासीय प्लाट,आदि को लेकर किसान कई सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं,एयरपोर्ट से प्रभावित किसान रोजगार के लिए भटक रहे हैं ।जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने कहा कि किसान, मजदूर,शिक्षक, एवं छात्र सरकार की नीतियों से परेशान हैं ,महंगाई ने आम जनमानस की रीड तोङकर रख दी है,अबकी बार जनता इनको आइना दिखा देगी।
इस मौके पर एनसी आर महासचिव सतबीर मुखिया, एन सी आर उपाध्यक्ष, एन सी आर यूवा अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, सतीश कसाना, नरेंद्र भाटी , मुनीम नागर, ताहिर पठान, संजय नागर, भानु प्रकाश शर्मा, जीवाराम यादव,पंकज चौधरी, सतीश कसाना, राजीव कसाना टीकम नागर, रमेश , रोहताश भाटी, होती लाल, किशनवीर, सनी चौधरी, दानिश गाजी, रविंदर कसाना आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।






