उत्तर प्रदेश
सराहनीय कदम:प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी से दीपक सिंह ने मुलाकात कर अपने कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की समस्याओं से कराया अवगत

दनकौर:आज कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास लखनऊ में दनकौर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजवती के प्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता दीपक सिंह ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी से मुलाकात कर अपने कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जो कि लगभग कस्बे के आसपास 110 गांवों के मरीजों का सहारा है उसको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनवाने व जरूरी बुनियादी सुविधाएं जैसे महिलाओं की डिलीवरी व रेबरीज के टीके व एक एमबीबीएस डाक्टर की नियुक्ति जैसे सुविधाओं की मांग की , माननीय जी ने जल्दी से जल्दी समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया






