दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलेज, दनकौर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

दनकौर: आज श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0), कॉलेज, दनकौर के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समिति द्वारा  रजनीकान्त अग्रवाल, सचिव एवं डॉ0 गिरीश कुमार वत्स, प्राचार्य जी के दिशा-निर्देशन में प्लेसमेंट एण्ड ड्राइव प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में बी0बी0ए0, बी0सी0ए0, बी0कॉम0, बी0ए0 एवं बी0एससी0 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में एक्सिस बैंक, माई मनी मंत्रा तथा विषय कौशल इंडिया प्रा0लि0 की टीमों ने उपस्थित होकर लिखित एवं मौखिक परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन किया। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। वहीं शेष छात्र-छात्राओं को भविष्य में बेहतर अवसरों के लिए आवश्यक कौशल विकास एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स ने कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़नें और उनके करियर को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं। सचिव ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी प्रतिष्ठानों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!