बुलन्दशहर

प्रिंस एच पी गैस एजेंसी पर किसानों का धरना प्रदर्शन,नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस वितरण का आश्वासन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने प्रिंस एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर धरना प्रदर्शन कर एजेंसी संचालकों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अनियमित वितरण का आरोप लगाया। धरने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर गैस की कालाबाजारी रुकवाये जाने और सभी उपभोक्ताओं को बिना किसी भेदभाव नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने की मांग की,

नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। किसानों के धरना-प्रदर्शन से प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों में खलबली मची हुई है।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी के नेतृत्व में सोमवार की सुबह दर्जनों कार्यकर्ता कस्बे की एकमात्र प्रिंस गैस एजेंसी के ख्वाजपुर रोड़ स्थित गोदाम पर पहुंचे और गैस एजेंसी के संचालकों,व हाकरों पर गैस की कालाबाजारी करने और आम उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से वंचित रखे जाने का आरोप लगाते हुए एजेंसी मालिक को वार्ता हेतु बुलाया। गोदाम पर मौजूद कर्मचारियों ने मालिक बीरपाल सिंह को अस्वस्थ बताते हुए असमर्थता जताई तो किसान दरी बिछाकर वहीं धरने पर बैठ गए। सुनील लोधी ने बताया कि गैस एजेंसी के हाकर होम डिलीवरी के बहाने जम कर कालाबाजारी कर रहे हैं। आम उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने और ओटीपी आ जाने के बाबजूद सिलैंडर नहीं मिलता जबकि अमीर असरदार दबंगों को तुरंत गैस पहुंचाई जा रही है।

बसपा नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद भी धरना स्थल पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।

धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। नायब तहसीलदार औरंगाबाद ललित नारायण प्रशांत और पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और किसानों को नियमित रूप से नियमानुसार गैस वितरण कराये जाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। नायब तहसीलदार ने सकारात्मक आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

गैस एजेंसी संचालक ने कालाबाजारी और वितरण में भेदभाव के आरोपों को निराधार बताया ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र लोधी, बंटी शर्मा बसपा नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद,, भूपेंद्र चौधरी रिंकू लोधी सोनपाल लोधी राधेश्याम न्यादर लोधी शकीरा, देवेन्द्र धर्मेंद्र हितेश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!