बुलन्दशहर
भाजपा नेताओं ने किया जनौरा में प्रिंस लोधी को सम्मानित
गाल्गो फ़ैशन वीक में प्रथम रहा प्रिंस

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) गांव जनौरा निवासी प्रिंस लोधी को भाजपा जिला पंचायत सदस्य संतपाल मसीता एवं मंडल महामंत्री वेदप्रकाश लोधी ने उसके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।
संतपाल मसीता, मंडल महामंत्री वेदप्रकाश लोधी दीपेंद्र शर्मा आदि ने सोमवार को गांव जनौरा पहुंच कर प्रिंस लोधी की उपलब्धि पर गर्व करते हुए बधाई दी। साथ ही स्मृति चिन्ह शाल बुके भेंट कर सम्मानित किया। प्रिंस लोधी साधारण परिवार के कृषक राजेन्द्र लोधी के सुपुत्र हैं। प्रिंस की सफलता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से समूचे गांव में हर्ष व्याप्त है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






