बुलन्दशहर

छात्राओं ने बनाई मानव शृंखला नारी शक्ति दीवार बना कर जलाई नारी सशक्तिकरण की अलख

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार हेतु अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति दीवार का निर्माण किया।

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में सोमवार को डॉ शफिया जैनब एवं डॉ अर्चना वर्मा के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिये।

डॉ शफिया जैनब एवं डॉ अर्चना वर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के उद्देश्य व महत्व बताते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!