
छतारी : श्री गणेश चतुर्थी के पर्व पर सोमवार को कस्बे में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा। मोहल्ला महावीर बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
छतारी के मोहल्ला महावीर बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज और पूर्व चेयरमैन मंगल सैन गुप्ता ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। मां काली की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भगवान श्री गणेश के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, अरविंद गुप्ता, तरुण वार्ष्णेय, मोनू सैनी, पुलकित वार्ष्णेय, अभय, निशांत, मयंक, दुर्गेश, हिमांशु, दीपक यादव, मनीष यादव, विमल सभासद, गौरव वार्ष्णेय, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा






