दनकौर

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज दनकौर की छात्रा ने द्रोणनाट्य मंडल मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लहराया अपना परचम

दनकौर:श्री द्रोणाचार्य गऊशाला समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री द्रोणनाट्य मंडल के तत्वाधान में अनेक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विगत दो दिनों में किया। कार्यक्रम के अन्तिम दिवस की रात्रि को 4 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने श्री द्रोणनाट्य मंडल मंच पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया। सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राओं ने अपने मन मोहक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।

श्री द्रोणनाट्य मंडल के पदाधिकारियों ने छात्राओं की प्रस्तुति पर 1300/- की राशि का विशेष पुरस्कार देकर छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह को श्री द्रोणनाट्य मंडल की समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!