बुलन्दशहर

बराल गाँव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ऐतिहासिक रैली नीला जनसैलाब

बुलंदशहर: 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम बराल की धरती ने इतिहास रच दिया।इस ऐतिहासिक आयोजन के पीछे युवा समाजसेवी तनुज सनातनी का अथक संघर्ष छिपा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया, शासन-प्रशासन से लंबी लड़ाई लड़ी, तमाम अड़चनों को पार किया और अनगिनत पापड़ बेले तब जाकर ये ऐतिहासिक रैली धरातल पर उतर पाई तनुज सनातनी का यह समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगा

यह सिर्फ एक रैली नहीं थी, यह शोषित-वंचित समाज की आत्मा की हुंकार थी सैकड़ों की संख्या में नीला पटका पहने युवाओं, माताओं-बहनों और बुजुर्गों का कारवां जब “जय भीम-जय संविधान” के नारों के साथ निकला, तो पूरा बराल गूंज उठा फूलों से सजी जीप पर बाबा साहेब का चित्र, हाथों में पंचरंगी ध्वज और आंखों में मिशन का जूनून – यह नजारा देखकर हर देखने वाले को अत्यंत प्रसन्नता हो रही थी यह भीड़ नहीं थी यह बाबा साहेब के विचारों का वो समंदर था जो बराल की गलियों से निकलकर सम्पूर्ण बराल को नीला कर गया

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले हर एक कार्यकर्ता को हमारा नीला सलाम जिन्होंने दिन-रात एक करके, घर-घर जाकर लोगों को जगाया पंडाल सजाया – यह सफलता आपके पसीने की गवाही है आप ही बाबा साहेब के सच्चे सिपाही हैं

कार्यक्रम के मुख्यातिथि माननीय विधायक श्री लक्ष्मीराज व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव मण्डल अध्यक्ष गुलावठी ग्रामीण हरिओम डागर व अनेकों देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे भैया जी का पधारना और आशीर्वाद देना हमारे लिए गौरव का क्षण रहा। आपके सानिध्य में समाज को नई ऊर्जा मिली है।

बराल ने आज साबित कर दिया कि बाबा साहेब का कारवां रुकने वाला नहीं है। यह रैली एक संदेश है – कि हम शिक्षित बनेंगे संगठित रहेंगे, संघर्ष करेंगे और बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाएंगे ,कार्यक्रम में अत्यंत मेहनत करने बाले कार्यकर्ता यादराम मास्टर, भीम सिंह, मनीष, डॉक्टर सौरभ,नवीन, विवेक, दुष्यन्त, सन्टी नंबरदार,मोनू, करन, आकाश, विकाश, सोनू, मोंटी साई, अमन ,आकाश, योगेश , वंश, रितिक, मोंटी, अर्जुन, दीपांशु, अंकित,हेमन्त,राकेश,प्रेमकुमार, मोहित, कपिल, पदम्, किट्टू, इन सब कार्यकर्ताओ की पूर्ण भूमिका व पूर्णकालिक समय रहा,

रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!