दनकौर के प्राचीन खेड़ा देवत मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण को लेकर किए गए प्रयास हुए सार्थक-दीपक सिंह
दूर दराज से आते हैं भक्तजन अपनी मनोकामनाओं को लेकर

दनकौर:जेवर विधानसभा में स्थित द्रोण नगरी दनकौर में धनौरी रोड पर स्थित प्राचीन खेड़ा देवत मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण को माननीय पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी की सहमति से हरी झंडी मिलने पर नगर व क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है,
दनकौर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह ने क्षेत्र की जनता की तरफ से जेवर विधानसभा के भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कत्थक प्रयासों से मिली सफलता के चलते भक्तों में काफी उत्साह भरा है, यह पहल जेवर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगी और क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगी। इस कृतज्ञता के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी नाथ जी एवं माननीय पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं,

दीपक सिंह ने माननीय विधायक जी को पूरे क्षेत्र के आस्था के प्रतीक बहुत ही प्राचीन कस्बे के खेड़ा देवत मंदिर की स्थिति के बारे में पत्र के माध्यम से सूचित करते हुए इसके जीर्णोद्धार के लिए अनुरोध किया था जिस पर क्षेत्र की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए माननीय विधायक जी ने तत्काल पर्यटन मंत्री से मिलकर जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण के लिए धनराशि की अनुमति प्रदान कराई हैं। विधायक जी का पुनः बहुत बहुत हार्दिक आभार प्रकट करते हैं






