बुलन्दशहर

महा विद्यालय लखावटी के तीन छात्र छात्राओं ने जीते एक गोल्ड व दो सिल्वर मेडल 

श्री लंका में आयोजित हुई थी साउथ एशियन जुजुत्सु चैंपियनशिप ,किया देश प्रदेश जनपद और महाविद्यालय का नाम रोशन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के तीन छात्र छात्राओं ने श्री लंका में आयोजित साऊथ एशियन जुजुत्सु चैंपियनशिप में एक गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ साथ देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र भर में खुशी का माहौल व्याप्त है

श्री लंका में दिनांक 11 से 12 अप्रैल तक आयोजित दो दिवसीय साउथ एशियन जुजुत्सु चैंपियनशिप में अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के बी ए के छात्र तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों लवली राजपूत,लवी शर्मा और मयंक बराड़ ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया था। हर्ष और गर्व का विषय है कि महा विद्यालय लखावटी के होनहार छात्र मयंक बराड़ ने देश के लिए गोल्ड मेडल तथा लवली राजपूत और लवी शर्मा ने सिल्वर मेडल जीत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने देश प्रदेश जनपद और महाविद्यालय लखावटी का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा ध्यक्ष शारीरिक शिक्षा और खेल विभागाध्यक्ष प्रो भीष्म सिंह के दिशा-निर्देशन में इस छात्र छात्राओं ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

कालेज प्रशासन तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी खिलाड़ियों के गांवों में उत्साह और खुशी का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!