दनकौर

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष पंकज गर्ग,कोषाध्यक्ष पुष्कर मांगलिक, प्रदीप गर्ग एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहरा कर किया। राष्ट्रगान व उद्घोष के उपरांत मां शारदे , शहीदों के चित्रों के  समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषणों तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने विद्यालय के समस्त वातावरण को देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। आज आवश्यकता है कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!