बुलन्दशहर

मां की डाट से ख़फ़ा मासूम छात्र स्कूल ना जाकर हुआ गायब 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर परिजनों को सौंपा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )एक नौ साल के छात्र को उसकी मां ने डाट दिया जिसके चलते वह स्कूल ना जाकर ख़फ़ा हो घर से गायब हो गया।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए उसे तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मौहल्ला अजीजाबाद के जहारवीर बाबा के मंदिर के समीप रहने वाले योगेन्द्र प्रजापति का नौ वर्षीय पुत्र निशांत जो कि नेशन पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला लेकिन घर वापस नहीं लौटा। लापता छात्र के चिंतित परिजनों स्कूल में जाकर पता किया तो पता चला कि निशांत स्कूल पहुंचा ही नहीं था। परिजनों ने थाना प्रभारी सुखवीर सिंह को बच्चे के लापता होने की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई।‌थाना प्रभारी ने पुलिस को साथ लेकर लापता छात्र की तलाश में क्षेत्र भर के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले। स्कूल प्रबंधन ने भी शिक्षकों को लापता छात्र की तलाश में लगाया।पुलिस ने सरगर्मी से तलाश जारी रखी। बच्चा गांव नंगलाकरन में रोता हुआ मिला। लापता छात्र के सकुशल बरामद हो जाने से पुलिस, स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि बच्चे ने अपने बाबा की जेब से कुछ पैसे चुपचाप निकाल लिये थे। बच्चे की हरकत से ख़फ़ा उसकी मां ने उसे डांटते हुए स्कूल में शिकायत करने की बात कही जिससे घबरा कर बच्चा स्कूल जाने की बजाय रफूचक्कर हो गया था।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!