जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘गूँज’ का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में 13 अक्टूबर 2026 को ‘गूँज – द रेज़ोनेंस ऑफ़ इंडियन कल्चर’ अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्री-नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थी भाग लिए।
प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी एवं नर्सरी के लिए रूई से चित्रकारी व उत्तर भारतीय वेशभूषा पर रैम्प वॉक, एलकेजी एवं यूकेजी के लिए सब्जियों से चित्रकारी व दक्षिण भारतीय वेशभूषा पर रैम्प वॉक, कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के लिए कागज़ की कलाकृति, बिना अग्नि के व्यंजन निर्माण व पूर्वोत्तर भारतीय वेशभूषा पर रैम्प वॉक तथा कक्षा तृतीय से पंचम के लिए लोकनृत्य, समूहगान, वाद्य संगीत एवं सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति एवं विरासत के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करना है






