दनकौर

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों एवं आचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग सत्र के दौरान आचार्य धर्मवीर सिंह ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। देवदत्त शर्मा व चन्द्रपाल सिंह ने योग के महत्व पर विस्तृत रूप से अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे तथा सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!