ज्वाइंट सेक्रेटरी ऐश्वर्या सिंह ने किया परवाना में विकास कार्यों का आक्समिक निरीक्षण

औरंगाबाद (बुलंदशहर )स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं नेशनल डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण) जल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार ऐश्वर्या सिंह ने शनिवार को जनपद बुलंदशहर के ब्लाक जहांगीराबाद अंतर्गत ग्राम परवाना महमूदपुर में हुए विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

गांव पहुंचे अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह लोधी ने उनका स्वागत सत्कार किया।
ऐश्वर्या सिंह ने ग्राम पंचायत में बने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भ्रमण किया तथा ग्राम पंचायत में बनाये जा रहे वर्मी कंपोस्ट एवं अन्य विकास कार्यों का मौका मुआयना किया तथा कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होने गांव में बने पिंक महिला शौचालय तथा सामुदायिक शौचालय की भी सराहना की तथा अच्छा कदम बताया।
स्कूली बच्चों ने एस डब्ल्यू एम रूल्स 2026 के अंतर्गत शानदार रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और अनेक शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों की भूरि भूरि प्रशंसा हासिल की।
ग्राम पंचायत में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया तथा एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें 76 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्य अतिथि ऐश्वर्या सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता विषयक जानकारी देते हुए स्वच्छता रखने का आग्रह किया। सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नेशनल कंसल्टेंट, उपनिदेशक पंचायत मेरठ मंडल अमर जीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा, मंडल व जिला कंसल्टेंट आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






