राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में प्रभा शंकर ओझा , महाराष्ट्र में संजय मिश्रा, दिल्ली में संदीप तिवारी और छत्तीसगढ़ में महेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की इकाइयों के विस्तार से कलमकारों में अभूतपूर्व उत्साह

राष्ट्रीय महाधिवेशन की तिथि और तैयारियों के लिए विशेष बैठक रविवार को

प्रयागराज :देश भर में कलमकारों और पत्रकारों के सम्मान सुरक्षा व शक्ति के लिए कृतसंकल्पित संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की इकाइयों के निरंतर विस्तार से कलमकारों में अभूतपूर्व उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ रहा है तथा अनेक पुराने सदस्य भी संगठन के साथ पुनः जुड़ने को तत्परता दिखा रहे हैं |
राष्ट्रीय संचालन समिति की सहमति से अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र और मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने उत्तर प्रदेश में प्रभा शंकर ओझा तथा छत्तीसगढ़ में महेश कुमार के प्रति पुनः विश्वास व्यक्त किया है और महाराष्ट्र में संजय मिश्र व दिल्ली में संदीप कुमार तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है |
राष्ट्रीय संयोजक डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश और बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ व दिल्ली में प्रांतीय अध्यक्षों की घोषणा की गई है | अति शीघ्र ही झारखंड, हरियाणा, पंजाब और असम में भी इकाइयों के गठन पर निर्णय ले लिया जाएगा | दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | कुम्भ मेले में होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन की तिथि तथा तैयारियों के लिए रविवार को एक विशेष बैठक आहूत की गई है जिसमें व्यापक विस्तार के लिए भी विचार किया जाएगा ,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!