स्कूली बच्चों ने साथियों को राखी बांध कर दिया भाई चारे का संदेश
इल्मा,अनम और खुशी ने बनाईं कलात्मक राखियां

औरंगाबाद (बुलंदशहर)आर के पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने शानदार राखियां बना कर अपने सहपाठियों को बांध कर भाई बहिन के प्यार को जीवंत कर दिखाया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली, प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह एवं एडमिन रिजवान खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। प्रबंधक शाहिद अली ने रक्षाबंधन पर्व की विशेषता बताते हुए कहा कि भाई बहन का सर्वाधिक प्रिय और महत्वपूर्ण त्यौहार है रक्षाबंधन।
प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने रक्षाबंधन पर्व के इतिहास पर प्रकाश डाला और उसकी महत्ता को समझाया। उन्होने कहा कि राखी का यह पावन बन्धन, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।एडमिन रिजवान खान ने सभी बालिकाओं को अपने कक्षा साथियों को राखी बांधने का आग्रह किया और कहा कि छात्र अपनी बहनों को रक्षा बचन देकर उन्हें सम्मानित करें।
छात्राओं ने मनमोहक राखियां बना कर अपनी कल्पना शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी राखियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।
इल्मा अनम और खुशी की राखियां सर्वोत्तम पाईं गईं। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पर्व की बधाई दी। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






