बुलन्दशहर

राष्ट्र चेतना मिशन की महिला सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन

बुलंदशहर: राष्ट्र चेतना मिशन की महिला टीम ने बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सहित कार्यरत पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

गुरुवार को ऊपरकोट स्थित थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने कोतवाली नगर प्रभारी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह, एसएसआई वीरेन्द्र शर्मा, एसआई हर्षित गर्ग, एसआई बृजेश सिंह, कांस्टेबल डेविड शर्मा, लवली चौधरी, राहुल यादव, अंकित बालियान, अशोक कुमार, समय सिंह आदि सहित समस्त पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर, कलाई पर राखी बाँधकर, मिष्ठान खिलाकर स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु की कामना की।

राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने समाज की सुरक्षा के प्रति पुलिसकर्मियों के परिश्रम को नमन करते हुए सभी का विशेष आभार व्यक्त किया।

राष्ट्र चेतना मिशन के महिला प्रमुख अनीता त्यागी ने कहा कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर समाज के वास्तविक रक्षक पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर उनके सुखद जीवन की प्रार्थना करते हैं। नागरिकों की सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए सभी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।

राष्ट्र चेतना मिशन के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष हेमन्त सिंह, महिला प्रमुख अनीता त्यागी, पूनम चौहान, सुषमा ठाकुर, पूनम अग्रवाल, देव शर्मा, गुरुदत्त सैन, मुकुल कुमार आदि सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर नितिन सोनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!