दनकौर

बी.डी.आर.डी.सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

दनकौर:विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध विद्यालय बिशम्बर दयाल राम मूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में आज दिनांक 17अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार वंदना सत्र में मनाया गया,इस कार्यक्रम में अनेक बहनों ने अपने भईयाओं को राखी बांधी और कामना की कि वह जीवन भर स्वस्थ रहें भईयाओं ने भी बहनों को आश्वासन दिया कि जीवन भर वे आपकी रक्षा करेंगे

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अरविंद  ने रक्षाबंधन के महत्व को समझाया साथ ही संजय दीक्षित  ने महाभारत काल की घटना जिसमें” श्री कृष्ण जी ने शिशुपाल का वध किया था इसके पश्चात द्रोपती के द्वारा उनकी कटी हुई उंगली पर अपनी साड़ी के टुकड़े को बांधकर बहन का धर्म निभाया था “को विस्तार से समझाया तथा ओंकार  ने गीत के माध्यम से रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन कर रही बहन रूबी चौधरी  ने विभिन्न विभिन्न घटनाओं को याद कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया
इस कार्यक्रम में बीके सिंह, रामवीर , अमित ,भास्कर, ओमकार,  पवन ,अंजू  , ज्योति , आयुषी , परमिता , सनी   गौरी शंकर , रोहित , गोपाल  उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ,

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!