दनकौर

दनकौर डायट में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों हेतु सक्षम प्रशिक्षण 2026-27 का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन हुआ शुरू

दनकौर:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौतम बुद्ध नगर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों हेतु आयोजित सक्षम प्रशिक्षण 2026-27 का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है । प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक नेतृत्व, विद्यालय प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सक्षम बनाना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सन्दर्भदाता के रूप में नियाज़ वारिस वारसी, वेद प्रकाश मौर्या, श्री धनराज एवं श्रीमती नीता सिंह ने प्रधानाध्यापक के विद्यालय दायित्व, अंतर्विभागीय समन्वय में प्रधानाध्यापक के दायित्व, विद्यालय में समावेशी संस्कृति का विकास, प्रधानाध्यापक की शैक्षिक दायित्व, पूर्व प्राथमिक शिक्षा बाल वाटिका 3 कक्षा की तैयारी एवं निपुण भारत मिशन, वित्तीय दायित्व , सामुदायिक दायित्व जन जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य एवं वेलबीइंग समस्याओं के प्रकार एवं परामर्श और प्रबंध तकनीकी पर प्रभावी सत्र का संचालन किया गया।

प्रशिक्षण नोडल श्रीमती अर्चना पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि आदरणीय प्रचार्य मैम की दिशानिर्देशमें ,वरिष्ठ प्रवक्ता सर मार्गदर्शन से और सभी सन्दर्भदाता एवं डायट के समस्त संकाय सदस्यों के सहयोग से प्रशिक्षण को प्रभावी एवं सफलता पूर्वक चल रहा है आज प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर सभी प्रशिक्षुओं को द्रोणाचार्य महोत्सव के अवसर पर शैक्षिक भ्रमण कराते हुए गुरु द्रोणाचार्य मन्दिर एवं स्थानीय मेले का भ्रमण कराया गया जोकि शिक्षकों के लिए उत्साहवर्धक एवं ज्ञानवर्धक रहा सभी ने खूब इंजवाय किया ।

वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल कुमार जी जीने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव गतिविधियों एवं नवीन शैक्षिक दृष्टिकोण केवल प्रशिक्षण प्रस्ताव सीमित ना रहे इसे आप अपने विद्यालय में लागू करें।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य श्रीमती अर्चना गुप्ता ने प्रेरक संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान कौशल को अपने विद्यालय में व्यावहारिक रूप से लागू करेंगे। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को सक्षम प्रधानाध्यापक बनने एवं विद्यालय सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!