बुलन्दशहर

बुखार पीड़ित महिला को थमा दी एच आई वी पाज़िटिव रिपोर्ट 

मेरठ मैडिकल कॉलेज में आई रिपोर्ट नेगेटिव ,जिलाधिकारी से हुई शिकायत

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे के एक नामचीन अस्पताल में बुखार पीड़ित महिला को अस्पताल के डायोग्नोस्टिट जांच सैटर में जांच के उपरांत जांच रिपोर्ट में महिला को एचआईवी पॉजिटिव करार देते हुए मेरठ मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मेरठ मैडिकल कॉलेज में महिला की हुई जांच रिपोर्ट में महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पीड़िता के परिजनों ने जिलाधिकारी से अस्पताल के कार्यकलापों की , जांच सैंटर की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

सचिन कुमार पुत्र तेजपाल सिंह निवासी आवास विकास द्वितीय बुलंदशहर द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उसने अपनी मौसी की विवाहिता पुत्री ममता निवासी ग्राम देहरा को बुखार होने के कारण एक सितंबर को औरंगाबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती के उपरांत अस्पताल के जांच सैंटर में उसकी जांच कराई गई। अस्पताल द्वारा दी गई रिपोर्ट में ममता को एचआईवी पॉजिटिव करार देते हुए मेरठ मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मेरठ मैडिकल कॉलेज में जांच रिपोर्ट में ममता की एच आई वी रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई। जिससे स्पष्ट है कि औरंगाबाद के अस्पताल में गलत रिपोर्ट देकर मरीजोंकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी से अस्पताल की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है ।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!