दनकौर

विशेष :द्रोणाचार्य मेले में आज भारतीय संस्कृति से भरपूर ओजस्वी रागिनी कलाकार कार्यक्रम में अपनी आवाज से बांधेंगे समां

रागिनी के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके क्षेत्रीय कलाकार बेगराज नगर अपनी टीम के साथ आज कुछ नई प्रस्तुति पेश कर दर्शकों को देंगे नई सौगात

द्रोण मेले में आज होने जा रही ऐतिहासिक रागिनियों को सुनने आ सकती है अपार भीड़

दनकौर:ऐतिहासिक 103वें वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के अंतर्गत मंगलवार को गुरु द्रोणाचार्य के पवित्र प्रांगण में शाम छह बजे विशाल रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध रागनी कलाकार बेगराज नगर ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपदक को बताया कि कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में अपार श्रोताओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए रागिनी प्रेमियों से समय पर आकर शांतिपूर्ण तरीके से  अपना अपना स्थान ग्रहण करने की अपील भी की गई है,

श्री द्रोण गौशाला समिति (रजि.) दनकौर, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में लोकगीत एवं रागिनी के माध्यम से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

कार्यक्रम में कृष्ण खताना, संजोज मिलक, तरुण बलियान, रोहित नागर, दीपा चौधरी, रितु चौधरी, छाया चौधरी और मुस्कान बेदी सहित कई कलाकार अपनी रागिनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कार्यक्रम में रेडियो सिंगर एवं टीवी कलाकार चौधरी बेगराज नागर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौधरी नरेंद्र भाटी (डाढ़ा) होंगे। आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रागिनी कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!