ग्रेटर नोएडा
वीर विराट एसोसिएशन ने कोषाध्यक्ष सरवेश कुमार को पद से हटाया

ग्रेटर नोएडा :वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत सरवेश कुमार को संगठन के नाम पर कथित रूप से गलत तरीके से धनराशि वसूल किए जाने संबंधी शिकायत/आरोप सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने कहा कि संगठन के नाम पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन की पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि सामने आए आरोपों की आवश्यक जांच एवं दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संगठन की ओर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






