बुलन्दशहर

मैड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से धुना 

दो महिलाओं सहित तीन घायल ,रिपोर्ट दर्ज नामजद आरोपी फरार 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दबंगों ने एक खेत में दबंगाई दिखाते हुए मैड़ काट दी। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों खुरपी दरांती से हमला कर खेत स्वामी और दो महिलाओं को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की‌ है।

थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में दो दबंग दंपतियों ने रविवार को सुबह सोनू गिरी पुत्र श्यौराज के खेत की दबंगई दिखाते हुए मैड़ काट डाली। सोनू और उसकी पत्नी ने ऐतराज जताया तो दबंगों ने लाठी-डंडों खुरपी दरांती से जमकर धुनाई कर डाली। जिसके फलस्वरूप सोनू उसकी पत्नी प्रिया और अनिता पत्नी नरेश बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद शशी, मुकेश पुत्र गण धन्नू वाल्मीकि,सुधेश पत्नी शशी और नीरज पत्नी मुनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की‌ है। सभी नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!