बुलन्दशहर

ग्राम पंचायतों में भी हुआ योग शिविरों का आयोजन 

ग्रामीणों ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग

ग्राम पंचायतों में भी हुआ योग शिविरों का आयोजन

ग्रामीणों ने किया अंतरराष्ट्रीय योगदिवस पर योग

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ग्राम बालका, शाहपुर सीकरी में भी अंतरराष्ट्रीय योगदिवस पर योग शिविर आयोजित किए गए। बडी संख्या में ग्रामीणजनों ने योग किया।

विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम बालका में ग्राम प्रधान फरीदुजमा ख़ान उर्फ चांद मियां की बैठक पर योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर में ठाकुर वीरेन्द्र सिंह ठाकुर अरविंद सिंह भोलूपठान,रहीसुलजमा खान, मुदस्सिर खां गुलाब जाटव ठाकुर मुरली सिंह हबीब सत्तन रफीक कुरैशी अमीरुजमा खान आदि सैकड़ों लोगों ने योग किया।

गांव बालका के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय इंटर कालेज आदि में भी योग शिविर आयोजित किए गए।

विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम शाहपुर सीकरी में प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान जगमालसिंह मावई ने पंचायत भवन पर योग शिविर आयोजित किया। बडी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोगों ने शिविर में भाग लिया और योगिक क्रियायें संपन्न कीं। जगमालसिंह मावई ने सभी से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा कि रोजाना योग करने से स्वस्थ और निरोग रहना संभव है। सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!