अपराध

औरंगाबाद पुलिस ने 167 किलो गांजा सहित चार नशे के सौदागर दबोचे

बरामद गांजे की कीमत पच्चीस लाख रुपए 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद बुलंदशहर को उस समय एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उसने रविवार को स्वाट टीम की मदद से नशे के चार सौदागरों को मय माल दबोच लिया। हिरासत में लिये गये नशे के सौदागरों के कब्जे से 167 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पच्चीस लाख रुपए कीमत आंकी जा रही है। पकड़े गए तस्करों से एक लग्जरी कार और चार स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं  सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

थाना पुलिस को खास मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गांजे के तस्कर गांजा लेकर गाड़ी से क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने स्वाट टीम प्रभारी संदीप कुमार एवं पिपाला चौकी इंचार्ज शशि कांत गौतम एवं पुलिस बल को साथ लेकर लखावटी नहर पुल पर मोर्चा बंदी कर एक अर्टिका यूपी 14 एस टी 0502 को रोका और तलाशी ली तो उसमें से 166 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी सवार चारों नशा तस्करों को चार स्मार्टफोन सहित हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम अंकित पुत्र उदल निवासी ग्राम अछेजा जनपद गौतमबुद्ध नगर, मोहनीश पुत्र महेश बाबू निवासी गांव अछेजा जनपद गौतमबुद्ध नगर, सुनील नौनिया पुत्र अरविंद निवासी बहराइच प्रयागराज , राहुल कुमार पुत्र शेषमणि राजापुर प्रयागराज बताये। सभी अभियुक्तों का एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत चालान कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान पिपाला चौकी इंचार्ज शशि कांत गौतम, कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह एस आई जीत सिंह एस आई रामेश्वर दयाल स्वाट टीम प्रभारी संदीप कुमार हेड का कपिल नैन, प्रदीप निकुंज यादव मौहम्मद आरिफ अंकुर धामा, कांस्टेबल रोहित सचिन नरेंद्र अमित श्यामसुंदर आदि शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद पुलिस को सराहनीय कामयाबी पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!