बुलन्दशहर

रक्षाबंधन पर्व मनाया गया धूमधाम से ,बहिनों ने सजाई भाईयों की कलाइयां 

बाजारों में भारी भीड़, जगह जगह जाम,पुलिस रही मुस्तैद 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)भाई बहिन के अमर प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को धूमधाम और श्रृद्धा भाव से मनाया गया। बहिनों ने अपने भाईयों की कलाइयां रंग-बिरंगी राखियों से सजाईं।माथे पर तिलक व अक्षत लगाकर उनकी दीर्घायु होने और कुशलता की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहिनों को उपहार नेग देकर सम्मानित किया और उनकी रक्षा का प्रण लिया।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री जी ने भी रक्षाबंधन महोत्सव पर रक्षा सूत्र बंधन किया और सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। बाजारों में मिष्ठान उपहार रैडीमेड वस्त्र आभूषण आदि की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। बहिन भाईयों के आवागमन के चलते स्टेट हाइवे पर वाहनों की आवाजाही के चलते अनेक बार जाम की स्थिति बनी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रही।

वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कुमार चौधरी, कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह उप निरीक्षक दानिश रज़ा आदि ने भारी मशक्कत करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से बनाये रखी। पर्व शांति और सद्भाव पूर्वक संपन्न हो जाने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!