पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में जी के आईकॉनिक संस्था के द्वारा आयोजित परीक्षा में सैकड़ो विद्यालयों के लगभग 5000 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया भाग
सौ से भी अधिक छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और शील्ड के साथ प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

दनकौर:आज विद्यालय पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में जी के आईकॉनिक संस्था के द्वारा दो जिलों गौतम बुध नगर और बुलंदशहर में कराई गई 5th जीके आईकॉनिक परीक्षा में सैकड़ो विद्यालयों के लगभग 5000 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया था!
इसमें पब्लिक इंटर कॉलेज के कक्षा 9 के छात्र अभय प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जिसमें उसको 21000 रुपए का चेक , गोल्ड मेडल शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ! इसके अलावा पब्लिक इंटर कॉलेज के परीक्षा में सैकड़ो विद्यालयों के लगभग 5000 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया सौ से भी अधिक छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और शील्ड के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर केनरा बैंक के मैनेजर भी उपस्थित रहे और केनरा बैंक द्वारा भी विद्यालय की अनुसूचित जाति की 6 मेधावी छात्राओं को पांच ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने उद्बोधन में पुरुस्कृत छात्र /छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया ,


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ जी के आईकॉनिक के संस्थापक नरेंद्र सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला के प्रधानाचार्य झाझर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राओं के अभिभावक अभय प्रताप सिंह के पिता कपिल मीणा रमेश चौहान भानु प्रकाश शर्मा और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।






