हरियाणा

सैनिक सेवा समिति ने “शहीद भाई युधिष्ठिर जी” की पुण्यतिथि पर ग्राम खाम्बी पहुँच कर किये अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित 

खाम्बी( हरियाणा) सैनिक सेवा समिति की पूरी टीम आदरणीय चेयरमैन श्री सतवीर जी के साथ “शहीद भाई युधिष्ठिर जी” की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर ग्राम खाम्बी में पहुँच कर भाई युधिष्ठिर जी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

उसके लिये “ग्राम खाम्बी” हमारी बस्ती माता पूरी सैनिक समिति का ह्रदय से सम्मान करती है। उनका आभार व्यक्त करती है।

सैनिक सेवा समिति और 2.0 सैनिक सेवा समिति ग्रुप सर्विस और एक्स सर्विसमैन की एकता और शहीद परिवारों और ज़रूरत मंद परिवारों की सहायता करती है।

वर्तमान में ये समिति पलवल, फ़रीदाबाद, गुड़गाँव, सोहना और नूँहु ज़िले में अपने कर्तव्य का पालन कर रही है। इस अवसर पर सैनिक सेवा समिति के चेयरमैन  सतवीर  ने बताया कि अब तक समिति अपने इन वीर शहीदों के परिवारों के लिये यथासंभव सहयोग कर चुकी है। जो इस प्रकार से हैं।

1. अमर शहीद मनमोहन भाई, बहीन (हथीन/पलवल): ₹1,19,853.00, 2. शहीद तेजपाल भाई, संघेल (नूंह) : ₹32,203.00, 3. शहीद उम्मेद भाई, बंचारी (पलवल): ₹22,100.00,

4. शहीद युधिष्ठर भाई, खांबी (पलवल): ₹61,709.00,

5. शहीद महेंद्र भाई, गढ़ी पट्टी होडल (पलवल): ₹21,804.00,

6. ⁠शहीद तेजपाल भाई, भिडूकी (पलवल): ₹51,000.00

7. ⁠शहीद विजय रावत, प्याला (फरीदाबाद): ₹21,000.00.

8. ⁠शहीद हेमन्त तेवतिया, अटारीचटा (पलवल): ₹21,000.00।

9. ⁠. शहीद सुंदर लाल/बामनीखेड़ा (पलवल): ₹21,000.00

10. ⁠ शहीद विकास राघव, धौला (गुरुग्राम): ₹1,100.00।

11. शहीद अमित खटाना, अभयपुर (गुरुग्राम): ₹ 21,000.00

इस पुण्य और नेक कार्य के लिये हम एक बार पुनः ह्रदय तल से सैनिक सेवा समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्हें प्रणाम करते हैं। हमारे सभी सैनिक भाई हम सबके लिये भगवान का ही दूसरा रूप हैं। सादर नमन शत् शत् नमन।

 

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!