दनकौर
भाजपा हाई कमान ने अमित नागर को फिर बनाया दनकौर मंडल भाजपा महामंत्री

दनकौर: भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा भाजपा को समर्पित संघर्षरत युवा भाजपा नेताअमित नागर में विश्वास रखते हुए गौतम बुद्ध नगर दनकौर मंडल में दुबारा मण्डल महामन्त्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा , ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मंडल अध्यक्ष भाई गजेन्द्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आभार व्यक्त करते हए नव नियुक्त मंडल महामंत्री अमित नागर को शुभकामनाओं सहित बधाई का क्रम जारी है
नव नियुक्त दनकौर मंडल भाजपा महामंत्री अमित नागर ने कहा कि मुझे भाजपा दनकौर मंडल में फिर से मंडल महामन्त्री की जिम्मेदारी सौंपने पर आप सभी का हार्दिक धन्यवाद आभार प्रकट करता हूँ मैं पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी और मेहनत के साथ पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग करूँगा,