ग्रेटर नोएडा

कुणाल आर्य बनें दादरी तहसील के अध्यक्ष,भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राम स्तर पर चलाया जाएगा आंदोलन

दादरी: दादरी क्षेत्र के महावड गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संगठन के सक्रिय सदस्य आकाश नागर के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए महावड निवासी कुणाल आर्य को दादरी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने कहां की जनपद के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन लगातार आंदोलन कर रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि गौतम बुध नगर की अधिकतर ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार कर ग्राम पंचायत के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। गांवों में बिजली पानी सड़क नाली आदि समस्याएं बनी हुई हैं। इन समस्याओं के खिलाफ जल्द ही मुख्य विकास भवन पर आंदोलन किया जाएगा।

वही नवनिर्वाचित दादरी तहसील के अध्यक्ष कुणाल आर्य ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी है उसको पूर्णतया ईमानदारी निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा और दादरी क्षेत्र में संगठन को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे।

इस दौरान कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य ब्रह्मपाल सिंह कपासिया अनिल आर्य आकाश नागर एडवोकेट राहुल विकल,देव आर्य प्रीतम विकल ध्रुव आर्य यश नागर शक्ति आर्य अंकित नागर नीरज भाटी आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!