शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल में हस्त निर्मित दीपक तथा रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दनकौर: आज शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर में दीपावली के उपलक्ष्य में हस्त निर्मित दीपक तथा रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई,
छात्र-छात्राओं ने हाथ से दीपक बनाकर संदेश दिया कि स्वदेशी को अपनाकर हम देश को सुदृढ़ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करेंगे। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि मनोज सोलंकी कपना भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ने बच्चों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान आने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम देकर उनका उत्साह वर्धन किया। बाहर से आए अतिथि गण ललित प्रधान मारहरा भोयरा, कोमल सिंह भूतपूर्व प्रधान मोहम्मदपुर जादौन, पंडित नरेश शर्मा कालूपुरा ने बच्चों के सामने अपने विचार रखें।
प्रतियोगिता की इंचार्ज निशा राणा तथा सह कोऑर्डिनेटर प्रियंका सोलंकी रही। प्रधानाचार्या शिल्पा शर्मा ने कहा इससे भारत सरकार के स्वदेशी अभियान को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकाओं का धन्यवाद करते हुए दीपावली की शुभकामनाएंँ दी।
इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक त्रिवेद शर्मा एवं अध्यापक गण सुशील शर्मा,भानु प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह,सरिता भारद्वाज, प्रीति यादव रुचि सिंह चंचल शर्मा भूमिका शर्मा मौजूद रहे।







